पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीईओ की जांच : संस्था प्रधान के कक्ष में डबल लॉक अलमारी थी, फिर भी स्टाफ के कमरे में रखवा दिए पेपर

डीईओ की जांच : संस्था प्रधान के कक्ष में डबल लॉक अलमारी थी, फिर भी स्टाफ के कमरे में रखवा दिए पेपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय माध्यमिक स्कूल गोकुलपुरा में सोमवार को पेपर चोरी और आउट होने के बाद डीईओ माध्यमिक की प्रारंभिक जांच में संस्था प्रधान लापरवाही के दोषी पाए गए हैं। डीईओ की रिपोर्ट के आधार पर ही मंगलवार देर रात को कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने संस्था प्रधान भूपेंद्र भट्ट को एपीओ कर दिया था।

दूसरी ओर, भास्कर के पास पहुंची प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में 4 बिंदुओं के आधार पर दोषी ठहराते हुए संस्था प्रधान को एपीओ किया गया था। डीईओ अनोपसिंह सिसोदिया ने बताया कि विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत कर दी है। साथ ही यहां से रिलीव कर बीकानेर ड्यूटी देने के आदेश संस्थाप्रधान को दिए गए हैं। वहीं परीक्षा प्रभारी ज्योति मीणा के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार जल्द ही जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जा सकती है।

टीम आज से करेगी जांच

इसी मामले में विभागीय जांच कमेटी आज से स्कूल में जाकर इस प्रकरण की पूरी जांच करेगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट डीईओ के माध्यम से निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। दूसरी जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले तमाम कर्मचारियों को लेकर अब निदेशालय बीकानेर से ही सीधे ही कार्रवाई की जाएगी।

17 अप्रैल को प्रकाशित खबर

जांच रिपोर्ट में इन बिंदुओं को बनाया आधार

संस्था प्रधान के कक्ष में डबल लॉक की अलमारी होने के बाद भी पेपर स्टाफ कक्ष की अलमारी में रखवाए गए।

जिस अलमारी में पेपर रखे थे, उसका उपयोग स्कूल और स्टाफ की सामग्री रखने में भी किया जाता था। इस कारण अलमारी बार-बार खोली जाती रही है।

परीक्षा बोर्ड की हो या सामान्य, लेकिन पेपर डबल लॉक वाली अलमारी में ही रखने के निर्देश थे। यहां पर ऐसा नहीं हुआ।

पेपर वाली अलमारी और कक्ष की चाबियां स्वयं द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखने के बजाय प्रभारी शिक्षिका, एक शिक्षक और चपरासी को दी थी।

खबरें और भी हैं...