संविदा पर भर्ती के लिए परीक्षा 21 अप्रैल से
डूंगरपुर | नेशनल हेल्थ मिशन के तहत विभिन्न संविदा पदों में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू होगी। 3 ग्रुपों में लिखित परीक्षा जयपुर में रखी गई है। निदेशक नवीन जैन के अनुसार संविदा पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की विषय वस्तु की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।