शहर में मेवाड़ा सुथार समाज के दूल्हों की सामूहिक बिंदोली निकाली
10 वें सामूहिक विवाह समारोह में बिन्दोली पर झुमते समाजजन।
डूंगरपुर। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज विकास संस्थान परिक्षेत्र उदयपुर संभाग की ओर से 10वां सामूहिक विवाह समारोह बुधवार को उदयपुर स्थित कालूराम जी की बाडी में हुआ। संभागीय सह सचिव डूंगरपुर नगर परिषद पार्षद भूपेश शर्मा ने बताया कि समारोह में 21 वरों की सामूहिक बिन्दोली बाडी में पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह हुआ। संभागीय अध्यक्ष गोवर्धनलाल सुथार, सचिव प्यारेलाल, संगठन मंत्री पंकज गौतम, सह सचिव भूपेश शर्मा, सोलह चौखलों के अध्यक्ष रमाकान्त हजारिया ने मार्ल्यापण व साफा बांधकर अभिनदंन किया। समारोह में डूंगरपुर अध्यक्ष रामलाल सुथार, कुरीचंद सुथार, रमेशचन्द्र शर्मा, बद्रीलाल सुथार ,सहित बांसवाडा, सलुबर, केसरीयाजी, खेरवाड़ा सहित विभिन्न जिलों के समाज जन उपस्थित थे।