पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशेष योग में खरीदारी, दूल्हे भी आए परिवार के साथ

विशेष योग में खरीदारी, दूल्हे भी आए परिवार के साथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। आखा तीज यानि अबूझ सावों का विशेष दिन बुधवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खरीददारी की विशेष भीड़ रही। सोना-चांदी, वाहन और कपड़ों की खरीद को लेकर ज्यादा भीड़ दिखी।

बाजार में खरीददारी को लेकर लोग शुभ समय में दुकानों में जमे रहे। बाजारों में रेलमपेल रही। ग्रामीण क्षेत्रों से परिवार के परिवार खरीदारी करने पहुंचे।

कई दूल्हे भी परिवारों के साथ थे। शहर के गेपसागर की पाल, कंसारा चौक, सर्राफा बाजार, माणक चौक, मोची बाजार, कानेरा पोल पुराने बाजारों में पारम्परिक रूप से खरीदारी की रेलमपेल रही। नए बाजारों में आखातीज की खरीदारी की रेलमपेल ठीक ठाक सी रही। शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले एक डेढ़ माह से सुस्ती छाई हुई थी। जो आखातीज के दिन अच्छी बिक्री हुई। होली के बाद सबसे अच्छा मुहूर्त होने से लोग दुपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन खरीद कर लाए। जिससे ऑटोमोबाइल्स सेक्टर से जुडे कार डेकाेर, पार्ट्स और अन्य सेक्टर ने भी अच्छी कमाई। इसके साथ ही सोना और चांदी की अच्छी बिक्री हुई। शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही ज्वेलर्स की अच्छी मांग रहती है। ऐसे में नए डिजाइन और वैरायटी के साथ गहनों की बिक्री से बाजार में अच्छी चहल-पहल रही। सुबह से ही बैंक और एटीएम में लाईन रही। राज्य सरकार की ओर से परशुराम जयंती का अवकाश होने के कारण बैंकिंग सेक्टर सुबह से खुले थे। ऐसे में लोगो से पैसा निकालकर अपने जरूरी काम की खरीददारी की।

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की खरीद के लिए दुकानों के बाहर खड़ी भीड़।

दो दिन से 80 प्रतिशत से ज्यादा यात्री भार

आखातीज का अच्छा लाभ रोडवेज को मिला है। जहां रोडवेज की पांच बसे शादी में गई थी। वही रोडवेज का यात्री भार पिछले दो दिनों से 80 प्रतिशत से ज्यादा चल रहा है। रोडवेज डिपो मैनेजर कमलेश पाटीदार ने बताया कि 83 शिड्यूल में जहां रुटीन में 72 प्रतिशत यात्री भार चल रहा था। अब वो 86 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन रहा सतर्क

बाल विवाह को रोकने के लिए दिनभर कंट्रोल रूम पर अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने ड्यूटी दी। इसके साथ ही राजस्व मंडल के पटवारी और तहसीलदार को निरीक्षण के लिए भेजा था। वही चाइल्ड लाईन, आईसीडीएस विभाग के कार्मिक भी बाल विवाह को लेकर सतर्क दिखे। देर शाम तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...