कोतवाली में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई, मोबाइल भी बंद
कोतवाली में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई, मोबाइल भी बंद
डूंगरपुर। कोतवाली थानान्र्तगत शहर के भोईवाड़ा से एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोईवाड़ा निवासी गणेश भोई उम्र 28 वर्ष 12 अप्रैल को सुबह घर से 8 :30 बजे बाजार जाने के लिए रवाना हुआ था। जो देर शाम को नहीं लौटा। इसके बाद गणेश के भाई गोविंद ने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदार और संबंधियों से पूछताछ किया। मोबाइल भी बंद मिले। जिसके बाद 13 अप्रैल को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।