प्रधानाध्यापकों के 1200 पदोंं के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी
प्रधानाध्यापकों के 1200 पदोंं के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी
डूंगरपुर | आरपीएससी माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापकों के 1200 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार जारी है। इन पदों के लिए 8 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापकों के पदों के लिए 8 मई की रात 12 बजे तक तक ऑन लाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
कुल 1200 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 600, एससी वर्ग के लिए 192, एसटी वर्ग के लिए 144, ओबीसी वर्ग के लिए 252 और एसबीसी वर्ग के लिए 12 पद आरक्षित किए गए हैं। इधर, आवेदन निकलते ही जिले से भी कई शिक्षक अपने अनुभव प्रमाण पत्र के साथ अावेदन कर रहे हैं।