निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी
डूंगरपुर | जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक की ओर से मंगलवार को समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को निजी स्कूलों में पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते और टाई को लेकर सरकारी नियमों के दिशा-निर्देश जारी कर कार्रवाई के संकेत दिए है। डीईओ प्रारंभिक मणिलाल छगण ने बताया कि निजी स्कूलों में पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते और टाई के लिए आरटीई के नियमानुसार पालना करवानी है।