परशुराम जयंती पर आज होगी 108 दीपकों से आरती
डूंगरपुर |भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बुधवार को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। विप्र फाउंडेशन और सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से डूंगरपुर में कार्यक्रम होगा। युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिला संरक्षक प्रियकांत पंडया के मार्गदर्शन में सुबह 9 बजे खेडापति हनुमान मंदिर में 108 दीपकों से आरती उतारी जाएगी।