बेटियों को बचाने-पढ़ाने की अपील
डूंगरपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को देवेन्द्र बालिका विद्यालय व सैफिया पब्लिक स्कूल में संदेश संबोधन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। बेटी बचाओ ब्रांड एंबेसडर नीलम श्रीमाल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व समझाए। देवेंद्र बालिका स्कूल प्राचार्या अर्चना भट्ट ने अपने विचार रखे। संयोजिका कल्पना भांवसार ने नगर परिषद द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर शिक्षा की चाह रखने वाली बेटियों को संबल देने की जानकारी दी।