पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पौने 2 करोड़ की शराब तस्करी: सरगना जेल से गिरफ्तार

पौने 2 करोड़ की शराब तस्करी: सरगना जेल से गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमलवाड़ा/डूंगरपुर| चार महीने पहले शिशोद में सोप स्टोन फैक्ट्री से पौने दो करोड़ रुपए की शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने एक मुख्य सरगना को गुजरात के साबरमती जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

एक शराब माफिया के पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद अब अन्य कई तस्करों के भी पकड़ने जाने की संभावना है। कार्यवाहक एसपी नितेश आर्य ने बताया कि शराब तस्करी के मुख्य सरगनाओं की अलग-अलग टीमें तलाश कर रही है। इसमें एक सरगना को गुजरात जेल से गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी और धंबोला सीआई बृजेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में मुख्य सरगना महावीर कॉलोनी, खेरवाड़ा उदयपुर निवासी चिराग पंचोली पुत्र प्रकाशचंद्र पंचोली को सोमवार को साबरमती जेल, गुजरात से प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। सीआई ने बताया कि आरोपी से उसके सहयोगी और शराब माफिया के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी अब तक मामले में गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। वह शराब तस्करी के मामले में भरत डांगी को मुख्य सरगना बता रहा है और खुद को कमिशन बेस पर काम करना बता रहा है, लेकिन उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसने यह भी बताया कि शराब तस्करी में प्रयुक्त होने वाले वाहनों पर फर्जी नंबर लगाकर गुजरात शराब भेजी जाती है, ताकि पकड़े जाने के बाद भी उनका नाम नहीं आए। तस्कर चिराग पंचोली के खिलाफ गुजरात में शराब तस्करी के करीब दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है। वहीं तस्कर भरत डांगी को मुख्य सरगना बताया है उसके खिलाफ भी कई केस दर्ज है, जिनकी तलाश की जा रही है।

7 दिसंबर की रात को पकड़ा था शराब की खेप

पिछले साल 7 दिसंबर, 2017 की रात के समय पुलिस ने शिशोद में एक बंद सोप स्टोन की फैक्ट्री पर दबीश दी। पकड़ी गई शराब के साथ ही 13 गाड़ियां पकड़ी थी, जो शराब तस्करी में लिप्त थी। शराब की कीमत पौने दो करोड़ रुपए आंकी गई थी। पुलिस ने शराब के गुजरात तस्करी से पहले ही कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया था। मामले में कुल 16 शराब तस्कर और सहयोगियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज है। वहीं पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...