पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किराना की दुकान में छापा, 7 सिलेंडर जब्त

किराना की दुकान में छापा, 7 सिलेंडर जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायत मिलने के बाद डीएसओ ने प्रवर्तक अधिकारी जोगेंद्रसिंह, प्रवर्तक निरीक्षक लालशंकर डामोर के नेतृत्व में टीम का गठन किया। शुक्रवार को टीम ने मैसर्स आदिनाथ किराणा स्टोर माथुगामड़ा रोड पर छापा मारा। वहां पर 4 गैस सिलेंडर रखे हुए मिले। इसके बारे में दुकानदार संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। वहीं मौकेे पर मौजूद संजय जैन पुत्र अशोक कुमार से पूछताछ की, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज नहीं दे पाए। इसी तरह से मैसर्स बालाजी गैस एप्लाइंसेस ओटा शास्त्री कॉलोनी के वहां पर जांच की, जहां अवैध रूप से गैस भरने की मशीन मिली। साथ ही दो सिलेंडर मिले। इसमें एक सिलेंडर में गैस की मात्रा कम थी। दूसरी ओर, दोनों दुकानों से मिली सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

जब्त गैस सिलेंडर और अन्य सामग्री गैस एजेंसी को सुपुर्द की
कार्रवाई के दौरान प्राप्त गैस सिलेंडर और अन्य सामग्री को रसद विभाग की टीम ने संभालने के लिए दुर्गा इंडेन गैस एजेंसी को सुपुर्द की है। साथ ही इन दुकानदारों के खिलाफ एलपीसी 2000 एक्ट के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

हमारे पास शिकायत थी। इस पर हमने कार्रवाई की है। अवैध रूप से गैस भरने की मशीन मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। अब आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - लालशंकर डामोर, प्रवर्तक निरीक्षक डीएसओ

खबरें और भी हैं...