गुरुकुल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई
डूंगरपुर। गुरुकुल सेंट्रल एकेडमी बोरी में शुक्रवार को विचित्र वेशभूषा और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्कूल में 6 2 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। जिसमे जूनियर वर्ग 15 और सीनियर वर्ग 47 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने भगवान श्रीराम, सांताक्लाज, फौजी, गांधी, नरेंद्र मोदी, रानी लक्ष्मीबाई, रानी पद्मावती, डस्टबिन, विवेकानंद, मालन, मदन टेरेसा, पंडित का रुप धर कर संदेश दिया। प्रशासनिक निदेशक सतीश एम जोशी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य संध्या पंडया ने कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई। निर्णायक की भूमिका चंदनसिंह राव, नीता जोशी, दीप्ति शर्मा ने निभाई। संचालन आरती पटेल ने किया वहीं आभार नीलम श्रीमाल व मोनिका दवे ने माना।