शीतला माता मंदिर का निखरेगा स्वरूप
डूंगरपुर। पुराने शहर के सबसे प्राचीन मंदिर शीतलामाता मंदिर के दर्शन कर सभापति केके गुप्ता ने की। वार्ड संख्या 13 के लोगों से मुलाकात कर परिषद के कार्यों की समीक्षा ली। पार्षद अंसार अहमद ने मोहल्ले में पेयजल किल्लत की परेशानी बताई। मोहल्लेवासियों ने शीतला माता मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। माताजी की मूर्ति के दर्शन कर इतिहास के बारे में समझा। मंदिर को निखारने के लिए मंदिर के फर्श पर कोटा स्टोन लगाने, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और चैनल गेट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही वार्डवासी ने वार्ड में निर्माण संबंधी समस्या और पानी की समस्या के बारे में बताया तो सभापति ने तत्काल ही निर्माण संबंधी और पानी के लिए टंकी के कार्यों की स्वीकृति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। दर्जीवाड़ा में पुराने प्याऊ के लिए चर्चा करते हुए शुरू कराने की जानकारी ली।
डूंगरपुर. पुराने शहर के शीतला माता मंदिर के बारे में जानकारी लेते हुए।