पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूंगरपुर। सरथूना सड़क पर गैंजी बस स्टैंड पर अतिक्रमण तोड़े

डूंगरपुर। सरथूना सड़क पर गैंजी बस स्टैंड पर अतिक्रमण तोड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। सरथूना सड़क पर गैंजी बस स्टैंड पर अतिक्रमण तोड़े जाने में पक्षपात रोकने की ग्रामीणों ने मंत्री सुशील कटारा से मांग की है। गैंजी, सालमपुरा, विकासनगर के व्यापारियों ने मांग रखी है कि बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाए जाने हैं, लेकिन इसके साथ ही चारवाड़ा मार्ग से भी अतिक्रमण भी हटाए जाने चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में कई गांवों के सरपंच शामिल थे।

शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक कल, समस्याओं पर होगा मंथन

डूंगरपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे डाइट में होगी। जिला महामंत्री राजेंद्र वरहात ने बताया कि उपशाखा अध्यक्ष, मंत्री संबंधित शाखाओं की समस्याओं को रखेंगे।

विद्यानिकेतन में हुआ सत्रांत समारोह, छात्र को 1100 रुपए देकर नवाजा

डूंगरपुर। विद्यानिकेतन माध्यमिक स्कूल नई बस्ती में सत्रांत समारोह हुआ। समारोह प्रधानाचार्य नाहरसिंह चौहान ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रभुलाल कटारा ने छात्र-छात्राओं को दिए जा रहे संस्कारों का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि सरपंच सुंदरपुर तेजपाल पद्मात ने स्कूल की शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों के बारे में बताया। अध्यक्षता रमेशचंद्र रावत ने की। पहली से नवमी कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा प्रभारी नवनीत श्रीमाली और राधिका भंडारी ने की। प्रांत स्तरीय प्रतिभावान छात्रवृत्ति परीक्षा में पहले स्थान पर प्राप्त करने वाले छात्र जय मीणा को 11 सौ रुपए का पुरस्कार दिया गया। संचालन वीणा चौबीसा ने किया। आभार मंजूरानी चौबीसा ने जताया।

खबरें और भी हैं...