डूंगरपुर। आस्था स्कूल सोनिया चौक में शुक्रवार को शैक्षिक गतिविधियां
डूंगरपुर। आस्था स्कूल सोनिया चौक में शुक्रवार को शैक्षिक गतिविधियां आयोजित हुई। प्रधानाध्यापक रविंद्र रावल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कविता, कहानी प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट के कार्यक्रम हुए। जिसमें प्रताप हाऊस, झांसी हाऊस, कलाम हाऊस और शिवाजी हाऊस के बच्चों में प्रतियोगिता हुई। यह जानकारी शैक्षिक प्रभारी सोनल श्रीमाल ने दी।