शहर में 500 युवाओं को दिलाया सिद्धि का संकल्प
डूंगरपुर में आयोजित उदयपुर संभाग की संकल्प से सिद्धि नए भारत का निर्माण कार्यशाला शुक्रवार को हुई।
पूज्य बाबा साहब अंबेडकर जन्म जयंती कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक डॉ. लोकेश चतुर्वेदी ने डूंगरपुर में करीब 500 युवाओं को संकल्प दिलाते हुए अपना जीवन बाबा साहब अंबेडकर की तरह राष्ट्र को समर्पित हो इस ओर युवाओं को प्रोत्साहित किया। जलदाय राज्यमंत्री सुशील कटारा ने युवाओं को असंभव को संभव बनाने की क्षमता रखते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया। कार्यशाला में उदयपुर संभाग के डूंगरपुर, उदयपुर शहर व देहात राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा के करीब 200 कार्यकर्ताओं और डूंगरपुर शहर के 300 युवाओं ने शिरकत की। राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया मौजूद थे।
डूंगरपुर जिला अध्यक्ष वेलजी पाटीदार, जिला उपाध्याक्ष सुरेश फलोजिया, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु पंड्या, नगर परिषद सभापति केके गुप्ता ने नए भारत का निर्माण व बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से शिक्षा लेते हुए युवाओं को मार्गदर्शन दिया। संभाग संयोजक कपिल आनंद ने सभी का स्वागत किया।
डूंगरपुर जिला संयोजक गुंजन शर्मा ने आभार जताया। डॉ. चतुर्वेदी ने संभाग कार्यकारिणी की घोषणा की। उदयपुर संभाग संयोजक कपिल आनंद, संभाग सह-संयोजक अरुण छोरिया (प्रतापगढ़), सिरीश माथुर, गुंजन शर्मा मोवाई को डूंगरपुर जिला संयोजक, उदयपुर शहर संयोजक राणा जयसवाल, उदयपुर देहात संयोजक अमित पालेश्वर, राजसमंद से हितेष पालीवाल, जिला चित्तौड़गढ़ गोविंदसिंह भाटी, प्रतापगढ़ के लिए सौरभ जैन, बांसवाड़ा से भाविक व्यास को संयोजक नियुक्त किया है।
शहर में उदयपुर संभाग की संकल्प से सिद्धि नए भारत का निर्माण कार्यशाला हुई, गुंजन शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया
डूंगरपुर. उदयपुर संभाग की संकल्प से सिद्धि नए भारत का निर्माण कार्यशाला में मौजूद शहर के युवा और युवतियां।