पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाई भाटिया समाज अब गरीब बेटियों को गोद लेकर देगा विद्यादान

नाई भाटिया समाज अब गरीब बेटियों को गोद लेकर देगा विद्यादान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाई भाटिया समाज ने शुक्रवार को सेन जयंती पर्व धूमधाम के साथ मनाया। समाज के सभी सदस्य दोपहर 12 बजे गेपसागर की पाल स्थित सत्यनारायण मंदिर में एकत्रित हुए। जहां पर समाज के पदाधिकारियों के साथ आरती का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद श्रीनाथ मंदिर परिसर में सांस्कृतिक और प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि छासठ चौखला अध्यक्ष रामजी वरदा, पंद्रह चौखला अध्यक्ष जवाहर भाटिया और विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष कुंदनलाल भाटिया, कन्हैयालाल भाटिया थे। कार्यक्रम में नवयुवक मंडल की ओर से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समाज की बालिकाओं ने राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में प्रतिभावन बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। जिसमे शैक्षणिक सामग्री के साथ आर्थिक सहयोग राशि भी दी। महिला मंडल की ओर से भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संचालन सुरेश भाटिया ने किया। वहीं आभार कुरीचंद भाटिया ने माना। कार्यक्रम में गेपसागर की पाल स्थित सत्यनारायण मंदिर में टीन शेड लगाने पर सभापति केके गुप्ता का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में कुरीचंद भाटिया, पंकज, नवीन, जितेंद्र, किशन, भरतलाल भाटिया, महेश भाटिया, जगपाल भाटिया, चिराग, अशोक, किरण, हरीश, रोहित, बापू, संदीप, किशन, विजय, नरेश सहित महिला मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...