पेंशनर समाज के अमृतपान पत्र के द्वितीय अंक का निर्माण किया जाएगा
डूंगरपुर| राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा की कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार अमृतपान पत्र के द्वितीय अंक का निर्माण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर चौबीसा ने बताया कि पत्र के लिए रचनाएं, कविता, ऐतिहासिक तथ्य, पर्यटन, आयुर्वेदिक नुक्से सहित रोचक जानकारी उपशाखाओं के माध्यम से जिला शाखा कार्यालय में 30 अप्रैल को जमा करा सकते है। सचिव कन्हैयालाल जैन ने बताया कि जिन पेंशनरों को न्यूनतम 9311 से कम पेंशन मिल रही है। अपने प्रकरण उपशाखा अध्यक्ष को अविलंब पेश कर सकते है।