6 दिन पहले हुई चोरी, अब केस दर्ज
डूंगरपुर। देवल फला कंडूला में 6 दिनों पहले एक घर से चोरी की वारदात हुई और इसमें अब केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी का केस दर्ज करवाया है। पुष्पा देवी प|ी दिनेश कोटेड ने रिपोर्ट में बताया है कि 7 अप्रैल की रात के समय चोरी की वारदात हुई है। चोर पेटी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर सोने का टीका 1 तोला, कान की बूटी आधा तोला, ईयररिंग 1 तोला, चांदी के दो कड़ले 60 तोला, कंदोरा 2 नग 22-22 तोला, 6 चांदी की बंगडी 15 तोला, पायल 25 तोला, कंदौरा चांदी का 21 तोला, सोने की बजंटी, करीब 24 हजार रुपए चोरी हो गई है।