पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक फॉल्ट ढूंढने में लग गए 8 घंटे, तीन कॉलोनी में बंद रही बिजली

एक फॉल्ट ढूंढने में लग गए 8 घंटे, तीन कॉलोनी में बंद रही बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की तीन बड़ी कॉलोनियों में गुरुवार दोपहर फॉल्ट आने के बाद निजी कंपनी के कर्मचारियों को फॉल्ट ढूंढने और ठीक करने में 8 घंटे लग गए। इस कारण शहर के 5 हजार घरों में बिजली बंद रही। डूंगरपुर शहर में डिस्कॉम ने एलटी लाइन सुधारने का कार्य संध्या एंड कंपनी को दे रखा है। इसके बाद से शहर में बिजली सप्लाई बंद होने के बाद से उपभोक्ता को परेशानी बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने के साथ तार टूटने, ट्रांसफार्मर पर फ्यूज उड़ने और कम वोल्टेज की शिकायतें ज्यादा हैं। संध्या एंड कंपनी के कर्मचारियों के पास काम का तजुर्बा और तकनीकी ज्ञान नहीं है। इससे फाल्ट सुधारने में ज्यादा समय लग रहा है।

तीन कॉलोनी में फाॅल्ट सुधारने में लगा दिए चार से आठ घंटे, कंपनी को नोटिस
1. शहर की रविंद्रनाथ टैगोर कॉलोनी में दोपहर को दो बजे हल्की हवा चलने के कारण ट्रांसफार्मर में फ्यूज उड़ गया। इसके बाद दोपहर 2 बजे से डिस्कॉम के अजमेर कॉल सेंटर और स्थानीय जेईएन को फोन पर सूचना दी। इसके बाद एफ आरटी (फॉल्ट रैटिफिकेशन सिस्टम) टीम ने शाम पांच बजे तक फॉल्ट ढूंढने में समय बिता दिया। इसके बाद जेईएन ने मौके पर पहुंचकर पुराने डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारी को बुलाकर फॉल्ट सुधारा। इसके बाद शाम सात बजे बिजली बहाल हुई।

2. कुंदन कॉलोनी नवाडेरा में गुरुवार दोपहर 2 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद डिस्कॉम में शिकायत दर्ज कराई। देर शाम छह बजे एफ आरटी की टीम ने सप्लाई शुरू की। इसमें सिर्फ एक फेज ही शुरू कर पाए। उन्हें फॉल्ट नहीं मिलने पर वापस लौट गए। फॉल्ट नहीं मिलने के कारण पूरे क्षेत्र में सिंगल फेज बिजली सप्लाई मिली। इससे कम वोल्टेज की समस्या रही। लोग विरोध दर्ज कराते हुए डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे। वहां पर एईएन ने रात 12 बजे तकनीकी कर्मचारी को भेजकर ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को सुधारा। इसके देर रात एक बजे तक बिजली बहाल हो पाई।

3. राजपुर क्षेत्र में दोपहर 2 बजे तेज हवा के कारण दो वायर आपस में टकरा गए। इस कारण घरों में हाई वोल्टेज करंट आ गया। ऐसे में घरों में फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन और अन्य उपकरण जल गए। लोग हाई वोल्टेज के कारण घरों से बाहर निकल गए। कई घरों में वायरिंग भी जल गई। ऐसे में लोगों ने डिस्कॉम के कॉल सेंटर ने फोन कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद देर शाम आठ बजे एफआरटी टीम ने आकर सुधारने का काम किया। ऐसे में लोगों को छह से आठ घंटे अंधेरे में रहना पड़ा।

जेईएन, एईएन और एक्सईएन भी परेशान
राज्य विद्युत नियामक बोर्ड ने पूरे राजस्थान में संध्या एंड कंपनी को एफआरटी का ठेका दे दिया है। इसका खामियाजा अब डिस्कॉम के स्थानीय अधिकारी को उठाना पड़ता है। आम उपभोक्ता को कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद राहत नहीं मिलती है तो सीधे जेईएन से एक्सईएन को फोन लगाते हैं। ऐसे में संध्या एंड कंपनी के पास तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड नॉलेज नहीं होने के कारण फॉल्ट सुधारने में घंटों लग जाते हैं। इसके बाद पुराने डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों को बुलाकर सुधार का काम करना पड़ता है। इससे दोहरी परेशानी झेलनी पड़ती है।

संध्या एंड कंपनी के तकनीकी कर्मचारी को कुछ नहीं आता है। एक फॉल्ट ढूंढने में कई घंटा लगा देते हैं। इसके लिए संध्या एंड कंपनी को तीन घंटे से ज्यादा बिजली सप्लाई बंद करने पर पेनल्टी लगाने के साथ ही हटाने के लिए पत्र एसई को लिखेंगे। हम भी ठेका पद्घति से परेशान हैं। मानसून के मौसम में परेशानी दुगुनी हो जाएगी। - मुरलीधर मालव, एईएन शहर डूंगरपुर

खबरें और भी हैं...