समर कैंप 25 अप्रैल से लक्ष्मण मैदान में
डूंगरपुर | ग्रीष्मकालीन क्रिकेट समर कैंप 25 अप्रैल से लक्ष्मण मैदान में शुरू होंगे। जिलाध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ और जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में शाम 4:30 से बच्चों को सिखाया जाएगा। जिसमें 11 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चे भाग लेंगे। इच्छुक खिलाडी कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीमाली से संपर्क कर सकते है।