ई-मेल पर भी भेज सकेंगे तबादलों के आवेदन
डूंगरपुर | ग्रेड थर्ड शिक्षक अपना तबादला आवेदन जिला कार्यालय की आईडी व अंतर जिला स्थानांतरण वाले कार्मिक निदेशालय की आईडी पर आवेदन भेजेंगे। डीईओ प्रारंभिक ने बताया कि आवेदक अपनी ई-मेल आईडी से स्थानांतरण आवेदन पत्र भेज सकेंगे। आवेदन पत्र के साथ अपना कोई पहचान पत्र की प्रति भी मेल करनी होगी।