पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगरपरिषद के विशेष समाधान शिविर में 49 लोगों ने किया आवेदन

नगरपरिषद के विशेष समाधान शिविर में 49 लोगों ने किया आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| नगरपरिषद डूंगरपुर की ओर से शहरवासियों की कार्यालय संबंधित समस्याओं के लिए विशेष समाधान शिविर सोमवार को आयोजित किया। शिविर में 49 लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन किया। 49 आवेदनों में से 38 आवेदनों के कार्यों का निस्तारण हाथों-हाथ किया गया। शिविर में भूमि, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण और स्थानांनतरण, सफाई, रोड़ लाइट, जन्म मृत्यु और सामजिक पेंशन योजना को लेकर आवेदन प्राप्त हुए थे। जिस पर सभापति केके गुप्ता ने तत्काल आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिविर में श्रम विभाग की कल्याणकारी योजना के निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास के अंतर्गत 10 हजार एवं प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपए का सहायतार्थ चेक वितरित किया। इस अवसर पर नगरपरिषद के आयुक्त गणेशलाल खराड़ी,जलदाय विभाग के आलोक गरासिया,डिस्कॉम विभाग के हर्षद पंचाल सहित श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में जन्म मृत्यु के प्रमाण पत्र संबंधित 20 आवेदनों में से 18 आवेदनों का तत्काल प्रमाण पत्र देकर रवाना किया।

खबरें और भी हैं...