वागड़िया पाटीदार समाज की अहमदाबाद में हुए सम्मेलन में एक मत से समाज में हो रहीं फिजूलखर्ची रोकने का संकल्प लिया। साथ ही युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही समाज की बेटियों के लिए भी शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जाएगा।
वागड़िया पाटीदार युवा संगठन चार चौखला आसपुर क्षेत्र का शिक्षा और एकता सम्मेलन अहमदाबाद में हुआ। जिसमें युवाओं ने समाज की बुराइयों को मिटाकर एकजुट रहकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रेमकुमार पाटीदार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज के युवा आगे निकल रहे है, लेकिन इस गति को ओर भी ज्यादा तेज करने की आवश्यकता है। ताकि हम देश की मुख्य धारा में हमारा योगदान दे सके। प्रारंभ में स्वागत संबोधन देते हुए झापला के लोकेश पाटीदार ने कहा कि पाटीदार समाज जिले और देश में अहम स्थान रखता है। इस अवसर पर धर्मेंद्र पाटीदार बांसवाड़ा, केवलराम, डायालाल पाटीदार, अमित पाटीदार बांसवाड़ा, नाथूलाल खेड़ा ने भी संबोधित किया। संचालन डायालाल बोड़ीगामा ने और आभार मोगजी पाटीदार ने जताया।
डूंगरपुर. अहमदाबाद में सम्मेलन के दौरान मौजूद वागड़ के प्रतिनिधि।