पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समय पर नहीं मिला भोजन, शिक्षक संघ ने जताया विरोध

समय पर नहीं मिला भोजन, शिक्षक संघ ने जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी की छुट्टियों में होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों में पहले ही दिन अव्यवस्थाएं दिखी। शिक्षक संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और शिविरों के संचालन में संवेदनशीलता रखने की बात कही है।

जिलेभर में शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुए। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला महामंत्री राजेंद्र वरहात, योगेश डामोर, उपशाखा अध्यक्ष दिनेश मीणा, देवशंकर तावड़, लक्ष्मणलाल खराड़ी ने शिविर की व्यवस्थाएं देखी।

दोपहर बाद तीन बजे शिविरार्थियों को भोजन कराया गया। जब संगठन के पदाधिकारी पहुंचे तब तक शिक्षक भुखे थे। सुबह का भोजन इतना देरी से दिए जाने का संगठन ने विरोध जताया और शिविर की व्यवस्थाएं सुधारने की बात कही। तब जाकर शिक्षकों को भोजन कराया गया। इधर, इस मामले में सर्व शिक्षा अभियान ने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के लिए जांच दल बनाए हैं, जो दिन और रात को शिविर स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर बिछीवाड़ा शिविर की व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए निर्देश दिए गए।

बिछीवाड़ा शिविर में दोपहर बाद तीन बजे भोजन के लिए बैठते शिक्षक।

शिविर में शिक्षकों को भोजन के लिए बैठाते शिक्षक नेता।

सभी शिविरों की व्यवस्थाओं को लेकर दल गठित किए हैं। बिछीवाड़ा की जिम्मेदारी डाइट के पास है। फिर भी हम मौके पर जा रहे हैं। व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी। -महेश व्यास, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान

जिलेभर की पहले दिन की उपस्थिति...

(ब्लॉक उपस्थिति अनुपस्थित)

आसपुर 134 26

बिछीवाड़ा 164 2

चीखली 130 26

दोवड़ा 164 0

डूंगरपुर 108 6

गलियाकोट 154 10

झौंथरी 152 8

साबला 120 0

सागवाड़ 188 12

सीमलवाड़ा 140 18

शिक्षक संघ की शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। मैं उदयपुर मीटिंग में था, लेकिन जानकारी ली है उसके अनुसार दोपहर एक बजे भोजन शुरू कर दिया था। लास्ट बैच के भोजन के लिए बैठने में समय हुआ होगा, तब तब हो सकता है, इतना समय हो गया हो। बाकी हमारी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक चौबंद है। कहीं कोई खामी नहीं छोड़ी। -अमृतलाल कलाल, बीईईओ बिछीवाड़ा।

खबरें और भी हैं...