पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ में हुए घटनाक्रम के विरोध में मुस्लिम समाज ने निकाला कैंडल मार्च

कठुआ में हुए घटनाक्रम के विरोध में मुस्लिम समाज ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर. पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक बच्ची के साथ हुए घटनाक्रम के विरोध में स्थानीय मुस्लिम महासभा द्वारा देर शाम को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान समाज के हर तबके के लोग शामिल होकर केंद्र सरकार से बच्ची के लिए न्याय की मांग की। मुस्लिम महासभा के बैनर तले निकले कैंडल मार्च में छोटे से लेकर बड़े तक शामिल थे। साथ ही समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मार्च में शामिल हुए। कैंडल मार्च पुराने शहर, घाटी मोहल्ला, पुराने हॉस्पिटल सर्किल सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला।

खबरें और भी हैं...