पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूर्य का राशि परिवर्तन : अब इन 5 राशियों के लिए आ सकती है परेशानी

सूर्य का राशि परिवर्तन : अब इन 5 राशियों के लिए आ सकती है परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर माह राशि बदलने वाले ग्रहों के राजा सूर्य अब मीन राशि से मेष राशि में आ गए हैं। 14 अप्रैल को इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों के लिए आगामी 15 मई तक परेशानी के दिन रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है।

इस कारण सूर्य की स्थिति का सभी 12 राशियों पर सीधा असर होता है। ज्योतिषाचार्य पं. तुलजाशंकर भट्ट के अनुसार मेष राशि के सूर्य की वजह से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन लोगों को प्रमोशन, धन लाभ, जमीन, मकान और वाहन सुख मिलने की संभावनाएं हैं। लेकिन शेष 5 राशियां वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु के लोगों को सावधान रहना होगा।

इनके लिए कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। सूर्य को क्रूर ग्रह माना गया है। इस कारण ये ग्रह जिन लोगों के अशुभ होता है, उनके जीवन में परेशानी लाता है। सूर्य की वजह से धन हानि, अनचाहा ट्रांसफर, बीमारियां, चोट, नौकरी और बिजनेस में नुकसान होने की संभावनाएं बनती हैं।

सूर्य के बुरे असर से बचने के लिए प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे से सूर्यको जल चढ़ाना चाहिए। इससे काफी हद तक परेशानियां कम होंगी।

सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, ये ग्रह हर माह राशि बदलता है

खबरें और भी हैं...