डूंगरपुर : महेंद्र मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता सुल्तान क्लब ने जीता
डूंगरपुर| महेंद्र मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को लक्ष्मण मैदान में खेला गया। जिसमें सुल्तान क्लब विजयी रहा। फाइनल मैच में साई क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 99 रन बना पाई। जिसमे शाहरुख मकरानी ने 27 रन, अनिल भोई ने 22 रन का योगदान दिया। सुल्तान क्लब के हेमेंद्रसिंह व पुरखान ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में सुल्तान क्लब ने सात विकेट रहते मैच जीत लिया। जिसमे एजाज ने 36 रन, करीम ने 14 रन का योगदान दिया। साई क्लब के जानु ने 2 विकेट, सतीश, सोहेल ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ मैच एजाज रहे। कॉमेंट्री कुणाल वैष्णव, राजा शाहिद, विशाल टेलर ने की। कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीमाली ने बताया कि मैच के समापन के अतिथि अशोक जोशी, भूपेंद्रसिंह देवला, सैयद साबीर अली थे। अंपायर शैलेष चौबीसा व हेमेंद्र माली ने की। स्कोरर विजय भोई थे।
खेल समाचार