डूंगरपुर : टाइटन क्लब को हराकर बीएल इवेंट क्लब विजेता
डूंगरपुर| शहर के लक्ष्मण मैदान में चल रही मौलाना इम्तियाज मलिक की स्मृति में आयोजित शाहबाज ट्रस्ट की ओर से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में बीएल इवेंट क्लब ने टाइटन क्लब को हराकर विजेता रहा। 2 मई से शुरू हुई प्रतियोगिता में रात्रिकालीन मैच खेले गए। फाइनल में बीएल इवेंट क्लब ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 103 रन का लक्ष्य दिया। वहीं टाइटन क्लब के प्रिंस ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटन क्लब 12 ओवर में 55 रन ही बना सकी।