डूंगरपुर. बोहरा समाज की ओर से पहले जुम्मा की नमाज अदा करते हुए।
भास्कर संवाददाता|डूंगरपुर
मुस्लिम और बोहरा समुदाय के पवित्र रमजान माह के तहत जुम्मा की पहली नमाज शुक्रवार को अदा की गई। समुदाय के लोगों ने रमजान माह का रोजा रखा और नमाज अदा करने के बाद रोजा खोला गया। शुक्रवार को शहर में स्थित विभिन्न मस्जिदों में जुम्मा की पहली नमाज अदा की गई। घाटी मदीना मस्जिद, लालपुरा जामा मस्जिद, शास्त्री कॉलोनी मस्जिद, शेखवाड़ा बिस्मिल्लाह मस्जिद, गरीब नवाज कॉलोनी मस्जिद, नवाडेरा मस्जिद, फरासवाड़ा मस्जिद में समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। शाम को मगरीब की अजान के बाद मस्जिद में ही रोजेदारों द्वारा रोजा खोला गया। नमाज में सभी ने देश में अमन-चैन और सुख-शांति की दुआ मांगी।
पवित्र रमजान माह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। वहीं बोहरा समुदाय की ओर से भी पहले जुम्मा की नमाज अदा की गई।
शहर के सैफी मस्जिद, शास्त्री कॉलोनी बदरी मस्जिद और पुराना अस्पताल नजमी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। देर शाम को नमाज अदा करने के बाद रोजा खोला गया। इसमें सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर रोजा खोला।
मुस्लिम समाजबंधुओं ने रोजा रखा और मस्जिदों में की इबादत, नमाज अदा करने के बाद रोजा खोला
डूंगरपुर. मुस्लिम समाज की ओर से जुम्मा की नमाज अदा करते हुए।