डूंगरपुर| विश्व उच्च रक्तचाप दिवस से शुरू हुए कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला अस्पताल में योग एवं आहार शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने बताया कि इस शिविर में डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी के साथ ही शहर के लोग भी भाग ले रहे है। इससे पीड़ित लोगों को किस तरह से नियमित योग और खानपान की मदद से नियंत्रित रखा जा सकता है। सुबह 9 से 10 बजे तक दंत विभाग भवन में योग का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक प्रभु पांडे ने योग करवाए। गरिमा पुरोहित ने आहार संबंधी जानकारी दी।