डेचा। तीर्थयात्रा के लिए रवाना होते जत्थे को विदा करते ग्रामीण।
डूंगरपुर| डेचा से 40 यात्रियों का जत्था तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। भवानी चौक पर सभी तीर्थयात्रियों को विदा करने के लिए गांव के लोग जमा हुए। जत्था त्रिपुरा सुंंदरी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के धार्मिक स्थानों की यात्रा करेगा। डेचा से सुरेश पंचाल, मुकेश चौबीसा, निलेश पुरोहित, जयेश चौबीसा, योगेंद्र चौबीसा, विनोद दर्जी, कुबरे पाटीदार, राजेश पाटीदार ने तीर्थयात्रियों को विदा किया।