कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका और फिर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सभी कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्री गेट पर इकट्ठे होकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कर्नाटक में राज्यपाल वजु भाई वाला की ओर से भाजपा सरकार बनाने को असंवैधानिक बताते हुए इसकी निंदा की और स्पष्ट बहुमत वाले गठबंधन को सरकार बनाने का मौका देने की मांग रखी है। ज्ञापन में बताया है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 104 सीटें मिली है। कांग्रेस गठबंधन के पास 78, जेडीएस 38 और निर्दलीय 2 कुल 118 का स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद सबसे बड़े दल के नाम पर अल्पमत की भाजपा को शपथ दिलाई गई। जिसे कांग्रेस ने असंवैधानिक बताया है और इससे पहले गोवा, मिजोरम, बिहार जैसे राज्य में सबसे बड़े दल को आमंत्रित नहीं करने का तर्क भी दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ताराचंद भगोरा, प्रेमकुमार पाटीदार, अंशुमाला पंचाल, पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, प्रधान लक्ष्मण कोटेड, मंजूला रोत, सुखदेव यादव, सुरमाल परमार, नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, मनोज पाटीदार, प्रवीण कोठारी, नानूराम माली, लक्ष्मीलाल काका, रूपशंकर त्रिवेदी, गणेश घोघरा मौजूद थे।
डूंगरपुर। कलेक्ट्री के बाहर पुतला फूंककर प्रदर्शन करते कांग्रेसजन।