डूंगरपुर। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती ट्रैफिक पुलिस।
भास्कर संवाददाता|डूंगरपुर
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक इंचार्ज देवेंद्रसिंह राव ने बताया कि नाना भाई पार्क के सामने ऑवरलोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, तेज गति से वाहन चलाने, बिना नंबर, हेलमेट और काले शीशे वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 वाहनों के चालान बनाकर उनसे 10 हजार 150 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अलावा ओवरलोड में 1 और बिना नंबर में 2 बाइक जब्त की गई है।