डूंगरपुर| एक जीप में क्षमता से ज्यादा ओवरलोड सवारियां बैठाने पर यातायात प्रभारी ने कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया है। ट्रैफिक इंचार्ज देवेंद्रसिंह राव ने रिपोर्ट में बताया है कि शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड पर कार्रवाई के दौरान एक क्रूजर जीप को रुकवाया। जीप में क्षमता से ज्यादा ऊपर नीचे सवारियां बैठी हुई थी और उनके जीवन को संकट में डालकर वाहन दौड़ रहा था। इस पर चालक धंबोला क्षेत्र के नानोड़ा निवासी सुखलाल पुत्र कमजी ननोमा मीणा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।