डूंगरपुर| शहर में सार्वजनिक जगह पर तेज आवाज में टेप बजाने पर कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया गया है। हेड कांस्टेबल गजराजसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है और बताया है कि शुक्रवार को तहसील चौराहे पर एक ऑटो में तेज टेप बजाया जा रहा था। इस पर मालपुर निवासी उमेश पुत्र मुलचंद अहारी मीणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।