पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोहरा परिवार से लूटपाट के मामले में नहीं लगा सुराग

बोहरा परिवार से लूटपाट के मामले में नहीं लगा सुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| तीन दिन पहले बोहरा परिवार के साथ धंबोला क्षेत्र में लूटपाट के मामले में अब तक पुलिस को कोई भी बड़ा सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने वारदात के 12 घंटे बाद ही जीप बरामद कर ली गई थी। धंबोला सीआई ब्रजेश कुमार ने बताया कि लूट की वारदात में मध्यप्रदेश के लुटेरों के शामिल होने का संदेह है, इसलिए एक टीम को एमपी भेजा गया है, तो कई पहलूओं पर जांच कर रही है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले मध्यप्रदेश के गिरोह का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि मंगलवार रात को मेहसाणा में धर्मगुरु के दीदार कर लौट रहे बोहरा परिवार के 5 सदस्यों और चालक के साथ लूटपाट की वारदात हुई थी।

खबरें और भी हैं...