पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में रोज एक बाइक चोरी, पुलिस नाकाम

शहर में रोज एक बाइक चोरी, पुलिस नाकाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| शहर में रोजाना बाइक चोरी की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस इन वारदातों को रोकने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। वहीं पांच दिन पहले शहर में एक साथ हुई चार घरों में चोरी की वारदात को लेकर भी अब तक पुलिस को किसी तरह का सुराग नहीं मिला है। शहर के नया बस स्टैंड से गुरुवार को एक और बाइक चोरी की घटना हुई है। न्यू कॉलोनी निवासी विनोद पुत्र मगनलाल भोई गुरुवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर अपनी बाइक खड़ी कर काम से गए थे। वापस आकर देखा तो उनकी बाइक चोरी हो गई थी। आसपास कई जगह बाइक को तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका, जिस पर कोतवाली थाने में जानकारी दी गई। इधर, आए दिन बाइक चोरी की घटनाओं से शहर के लोग भयभीत और डरे हुए हैं। दूसरी ओर, पांच दिन पहले शहर के आदर्श नगर कॉलोनी में 2 और न्यू कॉलोनी में 2 घरों में चोरी की वारदात हुई, लेकिन अब तक पुलिस इसमें से किसी भी वारदात के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा सकी है।

खबरें और भी हैं...