पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्ट्रेट के बाहर शिक्षक संघ का हल्ला बोल प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट के बाहर शिक्षक संघ का हल्ला बोल प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक महासंघ की ओर से शुक्रवार को पुरानी पेंशन पद्धति लागू करने के लिए हल्ला बोल धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें एनपीएस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। हल्ला बोल धरना प्रदर्शन को लेकर सुबह 10 बजे शिक्षक-प्रबोधक सदस्य कलेक्ट्री के बाहर एकत्रित हुए।

इसमें उन्होंने एनपीएस पेंशन बंद कर पुरानी पेंशन लागू करने और शिक्षक एवं प्रबोधक के वेतन विसंगति को दूर करने की मांग रखी। इसमें वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद दोपहर 1 बजे एडीएम विनय पाठक को ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। प्रबोधक संघ जिला अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने बताया कि 22 दिसंबर 2003 को सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित और निश्चित बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया। 1-1-2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारी सरकार द्वारा कोई पेंशन प्राप्त करने का अधिकारी नहीं है। उसके बुढ़ापे को शेयर बाजार के निर्मम और अनिश्चित आगोश में तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। पुरानी पेंशन योजना की जगह जिस अंशदायी पेंशन योजना का झुनझुना सरकारी कर्मचारियों को दिया। यह कोई पेंशन स्कीम ही नहीं है। इसका उद्देश्य कर्मचारी और नियोक्ता की आय से जबरन अंशदान वसूल कर उसे शेयर बाजार और निजी हाथों को सौंपकर अनिश्चित सेवानिवृत्ति आय का सृजन मात्र करना है। इससे सरकार द्वारा कर्मचारियों को पेंशन देना है। एनपीएस पेंशन पाने के लिए 10 प्रतिशत कटौती से बने कोष के 40 प्रतिशत को कर्मचारी रिटायर होने के बाद पुन: शेयर बाजार या बीमा कंपनी की एक्विटी में निवेश कर कुछ अनिश्चितसा प्राप्त करेगा। इसके बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके साथ ही वेतन विसंगति वर्ष 2013 में छठे वेतन में पे बैंड एक में 8370 के साथ 2800 कुल 11170 पे बैंड दो में 12900 की वेतन विसंगति है। इससे करीब 75 हजार कर्मचारी को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस विसंगति के कारण शिक्षक कर्मचारी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दो मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। धरने में हरिशचंद्र चौहान प्रतापगढ़, कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष बांसवाड़ा विक्रमसिंह सायावत, देवेंद्र जैन, राजेन्द्रसिंह ददोडिया, निखिल जैन, जिलाध्यक्ष-महेन्द्रपालसिंह सिसोदिया, जिला मंत्री दीपक चौबीसा, जिला संयोजक अनिल उपाध्याय, अनिल जैन, हेमा द्विवेदी, हितेंद्र पाटीदार, आशिष चौबीसा, पेंशनर जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर चौबीसा मौजूद थे।

राजस्थान शिक्षक महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री और एनपीएस अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए।

शिक्षकों की टोपी रही आकर्षण का केंद्र

हल्ला बोल धरना प्रदर्शन में शिक्षकों की ओर से एनपीएस हटाओ को लेकर टोपी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। सभी शिक्षकों की ओर से टोपी पहनकर विरोध किया गया, जिससे हर कोई एकरुपता और मांग को लेकर सतर्क दिखे।

खबरें और भी हैं...