डूंगरपुर| राजा डूंगर बरंडा एवं धनमाता विकास समिति की बैठक रविवार को सुबह 9 बजे होगी। बैठक बरंडा भील आदिवासियों की पाल बलवाड़ा स्थित मुटागेर में प्रस्तावित है। महामंत्री भंवर बरंडा ने बताया कि बैठक में पाल के मुख्य गमेती और समाज के मोतबीर लोग शामिल होंगे। बैठक में फला और पाल कमेटी बनाकर समिति का विस्तार होगा। इसे लेकर हुई बैठक में अध्यक्ष देवीलाल बरंडा ने मार्गदर्शन दिया।