पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूंगरपुर। खनन विभाग के गश्ती दलों की सक्रियता से बजरी

डूंगरपुर। खनन विभाग के गश्ती दलों की सक्रियता से बजरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। खनन विभाग के गश्ती दलों की सक्रियता से बजरी तस्करों की नींद उड़ गई है। जिले के गश्ती दल की जीप सोमवार को सर्विंसिंग में गई थी।

मदद के लिए उदयपुर की जीप रात को आने वाली थी। तस्करों को इसकी भनक लगी और वे दिन में ही बजरी तस्करी में जुट गए। हालांकि विभाग ने इसके बाद भी एक डंपर जब्त कर लिया। रविवार रात खनन विभाग ने दोवड़ा में एक डंपर सीज किया था।

इस पर एक लाख 6 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। एक डंपर पकड़े जाने के बाद रात को बजरी माफिया सतर्क हो गए और अपने-अपने वाहन छुपा लिए थे। सुबह गश्ती दल लौट आए। बीती रात उदयपुर के विजिलेंस की जीप यहां मदद के लिए आई थी। यह जीप शाम को फिर से आने वाली थी। इसकी वजह यह थी कि डूंगरपुर खनन विभाग की जीप सर्विसिंग के लिए गई हुई है। उसके लौटने तक रात को गश्त में स्थानीय टीम को अन्य सरकारी वाहनों की मदद लेनी पड़ रही है। संभवतया इस पूरे मामले की जानकारी बजरी माफिया तक पहुंच तक लीक हो गई थी। इसी कारण दिन में सोम नदी से बजरी का परिवहन शुरू हो गया।

खबरें और भी हैं...