डूंगरपुर| जेल में निरुद्ध महिलाओं और उनके साथ निवासरत बच्चों के लिए विधिक सेवाएं पहुंचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को उदयपुर जेल का निरीक्षण किया। जिला न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन पर निरीक्षण किया गया। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नीलम शर्मा ने बताया कि डूंगरपुर की टीम के सदस्य स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल्ल बाला, जिला अधिकारी कारागृह इकबाल अहमद, अधिवक्ता हितेष भंडारी ने उदयपुर जेल में निरुद्ध डूंगरपुर न्यायक्षेत्र की 5 महिला बंदियों से बातचीत की। उनको विधिक सहायता की जानकारी के साथ-साथ महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के बारे में बताया।