पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरुषोत्तम मास में अनुष्ठानों का दौर जारी

पुरुषोत्तम मास में अनुष्ठानों का दौर जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| पुरुषोतम मास के प्रारंभ के साथ ही शहर के विभिन्न मंदिरों व मठों में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर प्रतिदिन जारी है। इसके तहत जहां कई स्थानों पर भागवत कथा का पाठ हो रहा है। वहीं शहर के धनेश्वर मंदिर, जागेश्वर मंदिर, रामद्वारा, न्यू कॉलोनी आदि स्थानों पर प्रतिदिन महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुरुषोत्तम मास के तहत लक्ष्मण मैदान के सामुदायिक भवन में चल रहे महिला सशक्तीकरण शिविर में दक्षता प्राप्त कर रही बालिकाओं को निशा-मनोज उपाध्याय परिवार द्वारा बच्चों में शिविर के प्रति प्रोत्साहन लाने के लिए सोमवार को शिविर स्थल पर पहुंच कर दक्षता प्राप्त कर रही बालिकाओं को स्टेशनरी व बिस्किट वितरण किए गए। साथ ही इस दौरान बच्चों को हनुमान चालीसा भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रांड एम्बेसेडर व पार्षद रीटा कुंवर, लक्ष्मी जैन, कल्पना भावसार, विनय श्रीमाल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...