पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेसियों द्वारा मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में जो डिजिटल क्रांति हो रही है, उसके जनक राजीव गांधी थे। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि तब लोग इस बात का विश्वास नहीं करते थे कि मोबाइल से भी बात होगी, लेकिन यह सपना राजीव गांधी का था और आज हर तीसरे व्यक्ति के पास मोबाइल है।
जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सुधार लाने का काम किया है। नौकरशाही में भी सुधार लाए थे। इस अवसर पर महासचिव शंकर यादव, पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद, पूंजीलाल परमार, प्रेमकुमार पाटीदार, सुखदेव यादव, प्रधान लक्ष्मण कोटेड मौजूद थे। वहीं, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पाजंलि अर्पित की। जिला समन्वयक बच्चूलाल खराड़ी ने बताया कि बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें जिला संयोजक उॢमला अहारी, दशरथ अहारी, शिवलाल कटारा, कैलाश कुमार रोत, वासुदेव कटारा, विमला डामोर, पूर्व पार्षद मस्तुक मलिक, रमणलाल डामोर, रामनारायण भाटिया, कमलाशंकर रोत, बालकृष्ण परमार, भाई शंकर रोत, चंपा परमार, नारायण मीणा, अमृतलाल रोत, देवीलाल दवे, बसंती बागडिय़ा, गायत्री रोत, खातुरात बागडिय़ा ने अपने विचार रखे। संचालन बालकृष्ण परमार ने किया। वही आभार वासुदेव कटारा ने माना।
साबला. कांग्रेस कमेटी साबला की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप में मनाया। पूर्व विधायक राईया मीणा, प्रदेश सचिव गौतमलाल बरगोट, वीरेंद्रसिंह सिसोदिया, मनोहरलाल सेठ, चंद्रकांत, रमेशचंद्र फफोत मौजूद थे।
बिछीवाड़ा. कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा में राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री जगदीश लबाना ने गांधी के पदचिन्हों पर चलने का बारे मे जानकारी दी। सीमलवाड़ा. ब्लॉक कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने जहां मौन रखकर श्रद्धांजलि दी, वहीं आतिशबाजी कर कर्नाटक में सरकार बनने की खुशी भी जताई। आतिशबाजी करना क्षेत्र के लोगों के बीच खासा चर्चा में रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, अध्यक्षता प्रकाश पाटीदार ने की, कार्यक्रम में प्रधान निमिषा भगोरा, मुश्ताक अहमद पठान, जगदीश पंड्या, महेंद्र भगोरा, नूर आलम खान मकरानी, सरपंच दशरथ अहारी, तखत सिंह पीठ, पंचायत समिति सदस्य रमण भाई डामोर, सेवादल अध्यक्ष रमण भाई मौजूद थे।
डूंगरपुर. कांग्रेस कार्यालय में पुण्यतिथि मनाते हुए।
साबला। राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसी।