पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनीति से कमाए धन में कलयुग का वास होता है : पंडित

अनीति से कमाए धन में कलयुग का वास होता है : पंडित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरुषोत्तम मास के तहत शहर के हाउसिंग बोर्ड में श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को परीक्षित के जन्म से तक्षत नाग के डसने तक का वर्णन किया गया।

पंडित संजय पंड्या शास्त्री ने प्रवचन में कहा कि नशे से सबकुछ विनाश हो जाता है। अनीति से कमाए हुए धन में कलयुग का वास होता है और जिसने सारा जीवन उल्टा-सीधा कर धन कमाया, अंतकाल में भगवान का नाम लेकर संसार पार लेने का यह गलत विचार है। हमेशा जिस भाव का विचार करोगे, उसी का अंतकाल में भी स्मरण होगा। मन की दो प्रकार की मलिनता बताई गई है। एक स्कूल मलिनता और दूसरी सुक्ष्म मलिनता जो तीव्र भक्ति ही उसे दूर कर सकती है। तेरा पल-पल बिता जाए भूख से जप ले नम: शिवाय सहित हरि कीर्तन की धुन पर भक्त नाचते रहे। भगवान की दैनिक पूजा यजमान कैलाश नाई, रामेश्वरसिंह चौहान ने की। पंडित रोशन भट्ट, मोहन पंचाल, राजू गौर, मधुरेश त्रिवेदी, हरिहर त्रिवेदी, भूपेंद्रसिंह, गौरीशंकर कटारा मौजूद थे।

धर्म-समाज-संस्था

डूंगरपुर। सिद्ध्रेश्वर महादेव मंदिर में भगवान का अभिषेक करते श्रद्धालु।

रमेशभाई ओझा के आगमन पर हुआ स्वागत

सागवाड़ा. पुनर्वास कॉलोनी में कथावाचक रमेशभाई ओझा का स्वागत करते लोग।

सागवाड़ा. गायत्री शक्ति पीठ के सामने सरकारी कॉलेज के खेल मैदान मंगलवार से शुरू होने वाली भागवत कथा को लेकर अंतरराष्ट्रीय भागवत कथा मर्मज्ञ रमेशभाई ओझा का सोमवार शाम को आगमन हुआ। इस दौरान उनके स्वागत को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम करीब 6.30 बजे पुनर्वास कॉलोनी में बने सिद्धि विनायक मंदिर के पास पहुंचने पर लोगों ने पुष्प वृष्टि कर उनका स्वागत किया। कथावाचक ओझा ने पं. जयदेव शुक्ला एवं विनय शुक्ला के मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में जाकर गणपति के दर्शन करने के बाद आरती की। मंदिर से उनके ठहराव स्थल तक दोनों तरफ कतार में खड़े लोगों ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया। नरेश बंधू पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार, जिला महामंत्री अशोक पटेल, मुख्य ट्रस्टी लक्ष्मीशंकर पाटीदार, भूपेंद्र पंड्या, डायालाल विकासनगर, कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष नानूलाल मोडपटेल, नरेंद्र खोड़निया ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...