डूंगरपुर| 9वीं ऑल इंडिया ओपन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप शिमला में आयोजित हुई। इंडियन फाउंडेशन और आइस एंड रोलर स्केटिंग की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में डूंगरपुर की प्राइजी सरैया ने रोड रेस और रिंक रेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दोनों ही स्पर्धा में प्राइजी ने 1-1 सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। शिमला में स्केटिंग रिंक भारत की पहली रिंक है। प्राइजी डूंगरपुर की पहली बेटी है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। प्राइजी अभी कक्षा 3 में पढ़ाई करती है। स्कूल डायरेक्टर संतोष वर्गीस और प्रिंसिपल डॉ. प्रतिमा जेम्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
खेल समाचार