पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दर्जीवाड़ा से फरासवाड़ा तक नहीं बनी सीसी सड़क

दर्जीवाड़ा से फरासवाड़ा तक नहीं बनी सीसी सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता . डूंगरपुर

शहर के दर्जीवाड़ा से फरासवाड़ा तक बरसाती पानी घरों और दुकानों में घुसने की परेशानी थी। नगर परिषद ने जनहित का कार्य करते हुए वर्ष 2017 में वित्तीय स्वीकृति जारी कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके बाद फरवरी माह में ठेकेदार को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद अभी तक ठेकेदार की ओर से काम शुरू नहीं किया गया है।

करीब चार माह गुजर गए हैं। ठेकेदार की ओर से काम शुरू नहीं किया जा रहा है। इस कारण बारिश में लोगों को परेशानी होगी। करीब 400 फीट लंबी सड़क को खोदकर नीचे उतारनी है। जिससे बारिश से पहले लोगों को राहत मिल सके लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। वहीं नगर परिषद भी ठेकेदार के आगे बेबस नजर आ रही है। नगर परिषद की ओर से 30 लाख की लागत से सीसी सड़क का काम करना था। पिछले कई दशक से दर्जीवाड़ा से फरासवाड़ा तक सड़क के लगातार निर्माण के कारण ऊंचाई बढ़ती चली गई। जिसके कारण तेज बारिश से बरसाती पानी घरों और दुकानों के अंदर घुस जाता था। इस समस्या से पिछले दस वर्षों से परेशान होना पड़ रहा था। मोची बाजार की 400 मीटर सड़क पर तेज बारिश होते ही नुकसान होता था। वर्ष 2017 में सर्वे कर करीब 30 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। जिसमे टेंडर प्रक्रिया जनवरी तक पूर्ण कर दी गई है। इसके बावजूद ठेकेदार की ओर से सीसी सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ।

बारिश से पहले पूरा होगा 400 मीटर सड़क का कार्य, तीन माह से जारी हो चुका है वर्क ऑर्डर

करीब एक से दो फीट तक नीचे होगी सड़क

नगर परिषद की ओर से इंजीनियर के सर्वे में सीसी सड़क को तरीके बद्ध नीचे उतारने की प्लानिंग तैयार की गई है। जिसमें दर्जीवाड़ा, फौज का बड़ला से लेकर फरासवाड़ा के अंतिम छोर तक सड़क के लेवल को नीचे उतारा जाएगा। जिसमे मौजूद सड़क को तीन से चार फीट तक खोदा जाएगा। जिसके बाद ग्रेवल बिछाकर करीब एक से दो फीट तक सड़क बनाई जाएगी। जिससे मौजूदा सड़क एक से दो फीट तक नीचे आ जाएगी। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर सीवरेज की नालियां बनाई जाएगी।

बारिश में सीसी सड़क बनाने से बढ़ेगी परेशानी

पुराने शहर में सीसी सड़क निर्माण के लिए अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। मई माह का आधा समय बीत चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक जिले में मानसून की दस्तक होगी। ऐसे में बारिश के कारण परेशानी भी बढ़ेगी। वहीं एक माह बाद स्कूलों में छुट्टियां खत्म होगी। ऐसे में ट्रेफिक का भार ज्यादा बढ़ेगा। ठेकेदार की ओर से निर्धारित समय में काम शुरू नहीं करने से परेशानी बढ़ेगी।

ठेकेदार को पाबंद किया जाएगा। एक माह के अंदर सीसी सड़क का काम पूरा कर दिया जाएगा। -प्रकाश महावर, जेईएन नगर परिषद डूंगरपुर।

खबरें और भी हैं...