पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लंबित प्रकरणों में से 10 प्रतिशत मामले लोक अदालत में रखे जाएंगे

लंबित प्रकरणों में से 10 प्रतिशत मामले लोक अदालत में रखे जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को होगा, लेकिन इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। लोक अदालत में कितने लंबित प्रकरण रखे जाएं इसकी चर्चा के लिए न्यायिक अधिकारियों की एक बैठक शनिवार को आयोजित की गई।

जिला-सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्रसिंह सिसोदिया के सानिध्य में बैठक हुई। इसमें सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों में से कम से कम 10 प्रतिशत मामले तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर किए जाएं। राजीनामा योग्य प्रकरण को चिन्हित कर उनमें राजीनामा का प्रयास किया जाए। लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक पक्षकारों को दिलाने की बात कही। लोक अदालत की निर्धारित तारीख से पहले आवश्यक रूप से पक्षकारों के बीच सुलह वार्ता (प्री-काउंसलिंग) करवाने का प्रयास किया जाए।

डूंगरपुर. आयोजित बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारी।

खबरें और भी हैं...