पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विरोध के बीच 4200 शिक्षकों के प्रशिक्षण कल से होंगे शुरू

विरोध के बीच 4200 शिक्षकों के प्रशिक्षण कल से होंगे शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण आवासीय शिविर सोमवार से सभी 10 ब्लॉक में शुरू होंगे। इसे लेकर सर्व शिक्षा अभियान, रमसा और डाइट स्तर पर समीक्षा की तैयारी बैठक हो चुकी है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश शर्मा, डायट प्राचार्य हितेश भट्ट के निर्देशन में बैठक हुई। सभी ब्लॉक के प्रशिक्षण शिविर प्रभारी पीईईओ एवं ब्लॉक व्यवस्थापक मौजूद थे। पांचों विभाग के सभी अधिकारियों ने एक-एक ब्लॉक के प्रशिक्षण संबंधित तैयारियों के बारे में बताया। शिविर में सोमवार सुबह 7 बजे सभी संभागियों को उपस्थिति देना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि शिक्षक संगठन पिछले कई दिनों से शिविरों को गैरआवासीय बनाए जाने की मांग कर रहे है। लेकिन बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार शिविर आवासीय संचालित किए जाना सरकार की मजबूरी है।

यहां होंगे शिविर : डूंगरपुर ब्लॉक का डाइट परिसर, बिछीवाड़ा का जनजाति छात्रावास बिछीवाड़ा, गलियाकोट को जनजाति बालिका छात्रावास दाहला और जनजाति बालिका छात्रावास बडग़ी में शिविर होंगे। आसपुर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल धाणी घाटी मोवाई , शारदे बालिका छात्रावास बनकोड़ा में शिविर और आवास रहेगा। इसी तरह शारदे बालिका छात्रावास बनकोड़ा के संभागियों की व्यवस्था राउमावि. खेड़ा आसपुर में होगी। सीमलवाड़ा में केजीबीवी पीठ, शारदे छात्रावास पीठ में शिविर और आवास बंदोबस्त रहेंगे। झौंथरी ब्लॉक का शारदे छात्रावास गैंजी, केजीबीवी गैंजी में शिविर होंगे। साबला ब्लॉक का संत मावजी सीनियर स्कूल साबला में प्रशिक्षण रहेगा। चीखली का जनजाति छात्रावास चीखली, जनजाति छात्रावास कुआं, दोवड़ा ब्लॉक का राबउमावि. फलोज और जनजाति बालिका छात्रावास फलोज में शिविर रहेगा।

बायोमैट्रिक्स से होगी उपस्थिति

सर्व शिक्षा अभियान के एपीसी महेश व्यास ने बताया कि शिक्षक संभागियों को पूरी तरह शिविर में आवासीय तौर पर रुकना होगा। यह उपस्थिति सुबह 7 से 8 और रात को 8 से 9 बजे लेने के लिए प्रभारियों को पाबंद किया गया है। सभी संभागियों के साथ ही की रिसोर्स पर्सन या ट्रैनर को भी सोमवार सुबह 7 बजे पहुंचना जरूरी होगा। उनके लिए भी शिविर आवासीय होगा। सागवाड़ा ब्लॉक से मांगी गई सूचना शनिवार तक नहीं पहुंची थी।

खबरें और भी हैं...