तापमान 43 डिग्री, 2 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
जिले में मंगलवार को पारा 43 डिग्री पर रहा। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले सात दिनों में पारा मामूली बढ़ेगा। हालांकि गुरुवार को पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की पूरी संभावना बनी हुई है। इस दिन न्यूनतम पारा भी 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे यह सप्ताह गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार 45 डिग्री से ज्यादा पारा पहंुचने की संभावना कम ही है।